फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gaddha market now empty for rapid rail

मेरठ: रैपिड रेल के लिए हटेगा लालकुर्ती गड्ढा मार्केंट, 64 दुकानें दायरे में, एजेंसी ने शुरू किया सर्वे

Wed, 18 Aug 2021 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
gaddha market now empty for rapid rail
रैपिड रेल ट्रैक निर्माण - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रैपिड रेल के लिए शहर में अब स्थान खाली करने की कवायद शुरू हो गई है। मेरठ में तीन स्थानों पर भूमिगत स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। आबादी के बीच आ रहे स्टेशनों के आसपास स्थान खाली कराना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


इसके लिए एक एजेंसी का चयन किया गया है। जो आसपास के लोगों से वार्ता कर स्थान खाली कराएगी। बेगमपुल भूमिगत स्टेशन की सीमा में आ रहे शहर के सबसे व्यस्ततम लालकुर्ती गड्ढा मार्केट को हटाया जाना है। मंगलवार को एजेंसी प्रतिनिधियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


लालकुर्ती गड्ढा मार्केट की 64 दुकानें दायरे में आ रही हैं। इन्हें हटाने के लिए पहले भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों के लिए शिविर लगाकर वार्ता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बेगमपुल भूमिगत स्टेशन के लिए दुकानों को हटाया जाना है। व्यापारियों ने एक बार फिर बंगला नंबर-180 में दुकान देने की मांग की है। उन्हें दुकानें आबूलेन पर स्थित छड़ मार्केट में देने पर विचार चल रहा है।

हालांकि, सर्वे करने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा। एजेंसी प्रतिनिधियों से वार्ता करने वालों में मार्केट के प्रधान सतपाल भाटिया, महामंत्री मनीष अग्रवाल, शेराज अख्तर, दीपक सेठी, अनिल गाबा, इब्राहिम मौजूद रहे।

अगले सप्ताह से शुरू होगा डी-वाल कार्य
दिल्ली रोड पर किए गए डायवर्जन के लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अगले सप्ताह से डी-वॉल का निर्माण शुरू होगा। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे से डायवर्जन कर दिया गया है।

मेट्रो प्लाजा तक रास्ता बंद कर दिया गया है। यहीं से मेरठ में भूमिगत सुरंग की शुरुआत की जानी है। टनल बोरिंग मशीन के जनवरी में आने के बाद सुरंग बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

कार्यशाला और फ्लैट बनने शुरू
प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को पल्हैड़ा में तीन एकड़ भूमि पर मुहर लगा दी गई। हालांकि यहां पर पहले से ही रोडवेज के लिए कार्यशाला, स्टाफ के लिए अतिथि भवन और फ्लैट बनाने का कार्य चल रहा है। इसे अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed