{"_id":"6144f4f98ebc3e38a071bb27","slug":"fury-over-cow-slaughter-case-in-panchali-elder-s-forest-activists-of-hindu-organization-reached-the-police-station-and-demanded-action-sardana-news-mrt5567114108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचली बुजुर्ग के जंगल में गोकशी मामले को लेकर रोष, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचली बुजुर्ग के जंगल में गोकशी मामले को लेकर रोष, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुुजुर्ग के जंगल में 10 दिन पहले गोवंश के अवशेष मिलने के मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
दस दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी विष्णु कुमार के गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों से जुडे़ लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। पुलिस ने लोगों को जल्द घटना के खुलासा का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को गांव पांचली बुजुर्ग समेत आसपास के हिंदू संगठनों से जुडे़ कार्यकर्ता इस मामले में थाने पहुंचे। आक्रोशित युवाओं ने क्षेत्र में होने वाली गोकशी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए गोतस्करों की जल्द गिरफ्तारी एवं रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान मनु त्यागी, अनुज बजरंगी, अमरदीप, अमित कुमार, अर्जुन राणा, दीपक, सागर, हर्ष, उत्तम आदि मौजूद रहे।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।