फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fulfill your duty to create equality and brotherhood Author: Munesh

समानता और भाईचारा बनाने का फर्ज निभाएं लेखक : मुनेश

Sat, 14 Feb 2026 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Fulfill your duty to create equality and brotherhood Author: Munesh
जनवादी लेखक संघ मेरठ के 45वीं स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी में पहुंचे कवि और साहित्यकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जनवादी लेखक संघ मेरठ के 45वीं स्थापना दिवस पर शनिवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में लेखक, कवि, साहित्यकार और संस्कृति कर्मियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव मुनेश त्यागी ने कहा कि भारतीय समाज में जातिवाद, छूआछूत, अंधविश्वास जैसी बुराइयों के खिलाफ जनवादी सोच और विचारधारा को फैलाना सबसे जरूरी है।
मुनेश त्यागी ने कहा कि लेखक केवल साहित्य तक सीमित नहीं रह सकते, उन्हें राजनीति, समाज और जन कल्याणकारी नीतियों पर भी नजर रखनी चाहिए। जिलाध्यक्ष रामगोपाल भारतीय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां चिंताजनक हैं। समाज में धर्म और जाति के नाम पर विभाजन बढ़ रहा है। शिक्षा संस्थानों का निजीकरण और सरकारी स्कूलों का बंद होना गरीब जनता और मेहनतकश वर्ग के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन

उप सचिव मंगल सिंह मंगल ने कहा कि शासक वर्ग की ताकतें धर्मांधता और अंधविश्वास फैलाकर जनता को भटका रही हैं। ऐसे में लेखकों को एकजुट कर सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करना और सांस्कृतिक चेतना फैलाना जरूरी हो गया है। जिला कमेटी सदस्य जितेंद्र पांचाल ने कहा कि लेखकों के साथ-साथ छात्रों और युवाओं को भी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक चेतना से अवगत कराना आवश्यक है। गोष्ठी की अध्यक्षता आगा मोहम्मद अली शाह ने की। संचालन जितेंद्र पांचाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. ताहिर हनफी, शाहिद मिर्जा, इरफान जावेद सिद्दीकी, शहजाद सितारा, मनमोहन त्यागी, एसए बेताब, निजाम अंसारी, असद गालिब, मयंक त्यागी, संयम पांचाल, अंकुर फोगाट सहित कई लेखक, कवि और शायर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed