{"_id":"5dfa90858ebc3e87ab49146f","slug":"fsda-raid-filled-16-samples-including-cheese-chicken-korma-meerut-news-mrt4594845182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए के छापे में पनीर-चिकन कोरमा समेत 16 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए के छापे में पनीर-चिकन कोरमा समेत 16 सैंपल भरे
विज्ञापन

मेरठ। एफएसडीए की खाद्य सुरक्षा प्रशासन विंग ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मारते हुए 16 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एफएसडीए टीम ने शास्त्रीनगर से पनीर, हापुड़ रोड से चिकन कोरमा, रुड़की रोड से तैयार बोनलेस चिकन, सरसों का तेल और कंकरखेड़ा से सप्रेटा दूध के नमूने लिए। मवाना से सोया सॉस, सरधना से पापड़ और जलजीरा। हसनपुर कदीम से नमकीन, नगलामल से लाल मिर्च पाउडर और बूंदी के लड्डू, सरधना से मावा, हर्रा से मिश्रित दूध, चिकन चंगेजी, नारियल मिठाई और गंगनहर से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। छापा मारने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्र, विशाल चौधरी, उमेश कुमार, सुभाष मौर्या, दलवीर सिंह, रीना शर्मा, अरुण कुमार, परमवीर सिंह और सुनील कुमार आदि रहे।
20 से 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान
अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि क्रिसमस के मद्देनजर एफएसडीए लगातार अभियान चलाएगा। इसमें केक आदि खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उनसे रजिस्ट्रेशन के लिए कहा जाएगा, नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।