फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fruit seller attacked with sharp weapons, condition critical

Meerut News: फल विक्रेता पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

Wed, 15 Apr 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller attacked with sharp weapons, condition critical
भावनपुर थाना के कृष्णा एनक्लेव कालोनी के समीप फल​ विक्रेता पर जानलेवा हमला से घायल - फोटो : Archive
भावनपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण एनक्लेव कॉलोनी के समीप दानिश निवासी लावड़ फल बेचने का काम करता है। दानिश रात को भी वहीं सो जाता है। आरोप है कि सोमवार देर रात गांव अब्दुल्लापुर निवासी हसरत और काला उर्फ अरशद दो भाइयों ने उसके ऊपर धारदार हथियारों से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव अब्दुल्लापुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनस ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का दानिश पुत्र मुजम्मील निवासी मोहल्ला घास मंडी, लावड़ थाना इंचौली चार साल से उसके पास रहता है। वह किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित कृष्ण एनक्लेव कॉलोनी के समीप फल बेचने का काम करता है। तीन दिन पहले दानिश के साथी तालिब का हसरत और काला उर्फ अरशद दोनों भाइयों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर सोमवार की शाम पांच बजे दोनों शराब के नशे में आए और तालिब के बारे में जानकारी की। जिस पर दानिश ने अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी होने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि देर रात दोनों भाइयों ने दानिश के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। घायल के रिश्तेदार अनस ने हसरत और काला उर्फ अरशद को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed