फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From robotics to chip technology, students learned the ropes of innovation.

Meerut News: रोबोटिक्स से चिप तकनीक तक छात्रों ने सीखे नवाचार के गुर

Thu, 22 Oct 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
From robotics to chip technology, students learned the ropes of innovation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित रोबो एसेंड पीयर-टू-पीयर लर्निंग कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स और चिप तकनीक की बारीकियों से रूबरू कराया गया।
कार्यशाला के तीसरे दिन रोबोटिक्स के मूलभूत घटकों की जानकारी दी गई जबकि चौथे दिन चिप तकनीक की कार्यप्रणाली और उसके महत्व पर चर्चा हुई। छात्र वक्ताओं ने तकनीकी ज्ञान साझा करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया। तीसरे दिन वक्ता रविंद्र नाथ मिश्रा ने रोबोटिक्स में इस्तेमाल होने वाले मूलभूत घटकों के बारे में बताया। वहीं, चौथे दिन स्टोरी ऑफ चिप विषय पर हुए सत्र में चिप तकनीक के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

दोनों सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला। संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में डॉ. शिवम गोयल, इंजीनियर प्रवीण कुमार और पीयूष बत्रा ने सहयोग किया। छात्र आयोजन टीम में अनन्या, ऋतिक कुमार अग्रहरी, शिखर तिवारी, सत्यम कुमार और प्रखर गंगवार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल विकसित करने के साथ आपसी सहयोग और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed