Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From entertainment parks to marriage halls, everything will be beautified

Meerut News: मनोरंजन पार्क से लेकर बरातघरों का होगा सुंदरीकरण

Wed, 18 Sep 2024 03:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
From entertainment parks to marriage halls, everything will be beautified
फोटो समाचार
विज्ञापन

शामली। एनसीआर बोर्ड में जिले में विकास कार्य कराने के लिए शामली नगर पालिका परिषद ने तीन करोड 29 लाख रुपये, कैराना नगरपालिका परिषद ने छह लाख रुपये और विकास भवन परिसर में जनपदीय स्तर पर शासकीय बैठक के लिए 28 लाख 10 हजार रुपये का एक टीन शैड हाल का प्रस्ताव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को भेजा है। इनके अलावा मनोरंजन पार्क से लेकर बरातघरों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।
एनसीआर बोर्ड में शामली जिले के शामिल होने के बाद 100 करोड़ रुपये की विकास योजना का बजट का प्राविधान रखा है। बोर्ड ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के माध्यम से मुजफ्फरनगर और शामली जिले की 100-100 करोड रुपये विकास परियोजना आगामी 15 अक्तूबर तक मांगी है। पिछले माह तत्कालीन डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में नवीन कलक्ट्रेट के पास बीस हजार हेक्टेयर में मनोरंजन पार्क, नवीन कलक्ट्रेट में 20 करोड रुपये की लागत से ऑडिटोरियम , करनाल रोड नहर पुल से लेकर भैंसवाल नवीन कलक्ट्रेट नहर की पटरी कर चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर सभी निकायों एवं विभागों से कार्ययोजना तीन दिनों में मांगी गई थी। परियोजना की रिपोर्ट 25 दिन से ज्यादा गुजर चुके हैं। कई विभाग अपनी रिपोर्ट रविंद्र सिंह को सौंप चुके हैं। उनके तबादले के बाद डीएम शामली के रूप में अरविंद कुमार चौहान दो दिन पहले कार्य भार ग्रहण केर चुके हैं ।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि शामली नगर पालिका परिषद की ओर तीन करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से संगम बरात घर का सौंदर्य, राम -रहीम बरात घर, सदभावना बारातघर, चौधरी चरण सिंह , एकता बरात घर की मरम्मत, रंगाई पुताई, एमएसके रोड, राजबहा पटरी, मेरठ करनाल रोड तक सुंदरीकरण,कार्य प्रस्ताव दिए हैं। इसी प्रकार कैराना नगरपालिका परिषद की ओर छह लाख के प्रस्ताव छह लाख के तीन प्रस्ताव दिए हैं। सीडीओ शामली विनय कुमार तिवारी ने गत तीन सितंबर को विकास भवन में टीन शैड हाल निर्माण के लिए 300 व्यक्तियों के बैठने के लिए 28 लाख 10 हजार रुपये की लागत की परियोजना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed