{"_id":"5f2db7b18ebc3e3c9d6d5030","slug":"from-31-august-you-can-travel-from-paratapur-to-kushalia-without-stopping-city-news-mrt495167799","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अगस्त से परतापुर से कुशलिया तक कर सकेंगे बिना रुके सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अगस्त से परतापुर से कुशलिया तक कर सकेंगे बिना रुके सफर
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे:
31 अगस्त से परतापुर से कुशलिया तक कर सकेंगे बिना रुके सफर
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को दिसंबर-2020 तक पूरा करने के लिए एनएचएआई और जीआर इंफ्रा ने तैयारी पूरी कर ली है। एनएचएआई अधिकारियों का दावा है कि 31 अगस्त से परतापुर रेलवे ओवरब्रिज से चढ़कर सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कुछ दूरी पहले कुशलिया तक बिना किसी रुकावट के वाहन जा सकेंगे। परतापुर में बनाए जाने वाले इंटरचेंज का कार्य दिसंबर-2020 तक पूरा हो सकेगा।
एक्सप्रेसवे के चौथे चरण में डासना से मेरठ तक 32 किमी के मार्ग में से 31 अगस्त तक 27 किमी मार्ग पूरा करने का आश्वासन एनएचएआई दे रहा है। जिसके बाद परतापुर इंटरचेंज और ईस्टर्न-पेरिफेरल के हिस्से को दिसंबर-2020 तक पूरा कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे के प्रमुख केंद्र परतापुर तिराहे पर अंडरपास से फोर्ड शोरूम तक बाईपास की खुदाई करने के बाद आरओबी के पास भी आरई वॉल लगाकर बेस तैयार करना शुरू कर दिया है। एनएचएआई के मुताबिक, अभी तक चौथे चरण का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जीआर इंफ्रा को दिन-रात कार्य तेजी के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन मंत्रालय से भी अधिकारियों को एक्सप्रेसवे का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभी ये हैं प्रमुख दिक्कतें
- रुक-रुक हो रही बारिश की वजह से मिट्टी का न मिलना।
- चौथे चरण के किमी नंबर-40 के पास पावर लिंक ट्रांसमिशन को स्थानांतरित करना है।
- ईद और रक्षाबंधन के कारण घर गए श्रमिकों का लौटकर न आना भी परेशानी बन रहा है।
-----
हमारी पूूूरी कोशिश है कि दिसंबर-2020 तक एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। 31 अगस्त तक परतापुर रेलवे ओवरब्रिज से चढ़कर ईपीई से थोड़ा पहले कुशलिया तक किमी 32 से किमी 59 तक इसे पूरा कर देंगे। - अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई