फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friendship on Facebook ... lover's family beat up, girlfriend jumped from roof

फेसबुक पर दोस्ती... प्रेमी की परिजनों ने की धुनाई, छत से कूदी प्रेमिका

Mon, 10 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Facebook ... lover's family beat up, girlfriend jumped from roof
फेसबुक पर दोस्ती... प्रेमी की परिजनों ने की धुनाई, छत से कूदी प्रेमिका
विज्ञापन

मेरठ। धर्म बदलकर युवती से दोस्ती, दुष्कर्म और फिर धोखा देने का एक और मामला परतापुर में सामने आया। फेसबुक से दोस्ती करके हामिद महिला के घर पर पहुंचा। महिला के परिजनों ने हामिद को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, महिला ने छत से छलांग लगा दी। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

परतापुर थाना क्षेत्र में एक महिला की फेसबुक पर दूसरे समुदाय के हामिद से दोस्ती हो गई। हामिद ने खुद का नाम सोनू बताया। चार महीने तक फेसबुक दोनों चैटिंग करते रहे। महिला परतापुर में मायके में आई हुई थी। रविवार को वह घर पर अकेली थी। हामिद उसके पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। महिला की भाभी और परिजन घर पर पहुंचे। उन्होंने हामिद को पकड़ उसकी जमकर धुनाई कर दी। परिजनों ने परतापुर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस बीच महिला ने छत से छलांग लगा दी। पैर में चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना कि आरोपी हामिद ने नाम गलत बताकर बेटी से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे जाल में फंसाया है। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि घायल महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed