{"_id":"6709bd65781b82bb06022a84","slug":"friend-kills-mason-by-hitting-him-hard-with-brick-meerut-news-c-72-1-smrt1021-122722-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दोस्त ने ईंट से ताबड़तोड़ वारकर राजमिस्त्री को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दोस्त ने ईंट से ताबड़तोड़ वारकर राजमिस्त्री को मार डाला
विज्ञापन
मजदूर ने शराब लाने से मना करने की वारदात, तमाशबीन बनी भीड़
वारदात के बाद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में कुटी चौराहे के पास शराब लाने से इन्कार करने पर नशे में धुत्त मजदूर सुनित उर्फ सिंटू ने सरेराह अपने दोस्त राजमिस्त्री सुभाष को ईंट से ताबड़तोड़ वारकर मार डाला। इस दौरान लोग एकत्रित हुए लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी सुभाष को बचाने का प्रयास नहीं किया। हालंकि वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगोें ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद भी बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शेरगढ़ी निवासी सुभाष राजमिस्त्री का काम करता था। रामापुरम कॉलोनी निवासी उसका दोस्त सुनित उर्फ सिंटू मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर बाद कुटी चौराहे के पास साप्ताहिक बाजार लग रहा था। बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदार आ रहे थे। पास ही एक दुकान पर सुभाष अपने दोस्त सुनित के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शराब खत्म हो गई। जिस पर सुनित ने सुभाष को ठेके से और शराब लाने के लिए कहा।
सुभाष ने शराब लाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सुभाष और सुनित में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में सरेराह मारपीट होने लगी। इसी दौरान नशे में धुत सुनित ने पास पड़ी ईंट उठा ली और उससे सुभाष के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। सुभाष खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की। पुलिस ने सुनित को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। सुनित ने ईंट उठाकर सुभाष पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भाई बोला कई बार शराब पीने से किया था मना
भाई सुशील ने बताया कि परिजनों ने कई बार सुभाष को शराब पीने से मना किया था, लेकिन सुनित उसे अक्सर अपने साथ जबरदस्ती ले जाता था। दोनों में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जब तक वह सुभाष को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। सुभाष की मौत के बाद उसके परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।