{"_id":"6a74c02e24fc8a4bbf07a614","slug":"friday-prayers-today-amidst-kanwar-yatra-police-and-intelligence-agencies-on-alert-meerut-news-c-72-1-mct1010-157387-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ यात्रा के बीच जुमे की नमाज आज, पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ यात्रा के बीच जुमे की नमाज आज, पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई है। आज जुमे की नमाज होने के चलते पुलिस और इंटेलिजेंस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील और अति संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ मार्ग पर सोतीगंज, मेहताब सिनेमा के सामने फैज-ए-आम मस्जिद और ईदगाह पर बनी मस्जिद में काफी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए जाते हैं। इसी मार्ग से कांवड़िए भी निकलेंगे। ऐसे में पूरी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा हापुड़ रोड पर इमलियान समेत कई मस्जिद है। वहां भी पुलिस की तैनाती की गई है। इंटेलिजेंस की टीम को भी सक्रिय किया गया है।
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस चौकसी बरती जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया लैब से भी निगरानी हो रही है। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -