फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friday night was the coldest in 14 years, record broken

Meerut News: 14 साल में सबसे सर्द रही शुक्रवार की रात, तोड़ा रिकॉर्ड

Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Friday night was the coldest in 14 years, record broken
मोदीपुरम - डीएमजी इंटर कॉलेज में विजेताओं को सम्मानित करते।
मोदीपुरम (मेरठ)। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही सर्दी रिकाॅर्ड तोड़ने लगी लगी है। पिछले 14 सालों में शुक्रवार की रात सबसे ज्यादा सर्द रही। रात का तापमान गिरते हुए 6.3 डिग्री तक पहुंच गया। ये इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम ठंडा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और दिन में भी मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन

दिन खिली धूप लोगों को राहत दे रही है, लेकिन तेज हवा चलने से रात में ठंड ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह और रात को ठंड और हवा का असर अधिक महसूस हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में तेजी से मौसम बदला है। रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। रविवार से कोहरा छाया रहने के आसार हैं। वहीं, आने वाले दिनों में सर्दी और सताएगी। कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना कि रविवार से कोहरा छा सकता है और 8 व 9 दिसंबर को बूंदाबांदी से भी ठंड में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

हवा चलने से प्रदूषण से मिली राहत
मोदीपुरम। हवा चलने से प्रदूषण में कमी आई है। एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) कम होकर 100 के आसपास चल रहा है। हवा के कारण भी एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जा रही है। मेरठ का एक्यूआई 146 दर्ज किया गया हैं। इसके आलावा शहर में गंगानगर 102, जयभीमनगर 187, पल्लवपुरम 149, बेगमपुल 170 ,दिल्ली रोड 198 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 14 साल में न्यूनतम तापमान

वर्ष तापमान
2010 11.9
2011 16.5
2012 15.3
2013 16.9
2014 14.9
2015 17.6
2016 11.2
2017 10.6
2018 19.6
2019 16.8
2020 12.6
2021 14.9
2022 16.3
2023 13.8
2024 6.3
नोट- उपरोक्त न्यूनतम तापमान पिछले वर्षों में छह दिसंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed