फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Frequent accidents on the Delhi-Dehradun Highway; 17 Kanwariyas injured.

Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर हो रहे लगातार हादसे, 17 कांवड़िये घायल

Mon, 10 Aug 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Frequent accidents on the Delhi-Dehradun Highway; 17 Kanwariyas injured.
- अलग-अलग स्थानों पर वाहनों ने मारी टक्कर, कई घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला(मेरठ )। दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार रात कांवड़ मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 17 कांवड़िये घायल हो गए। हादसों के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की जानकारी लेते हुए उन्हें दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दौराला थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर वलीदपुर कट के पास हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी सुभाष कटारिया पुत्र अजय कटारिया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें दौराला सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

एचपी पेट्रोल पंप के सामने हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल शर्मा पुत्र गोवर्धन लाल शर्मा और उनकी पत्नी हादसे में घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दिल्ली के नरहड़ा निवासी बाइक सवार कांवड़िये राजकुमार की स्कूटी सवार कांवड़िया दंपती मोहित सिम्मी और कुसुम सिम्मी से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटौर कट के पास सड़क पार कर रहे दिल्ली के रिठाला निवासी कांवड़िये नीतीश पुत्र दशरथराम और आदित्य पुत्र संतोष कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। कनौड़ा गांव के सामने दिल्ली के टीला घोड़ा मंदिर निवासी कांवड़िये देवेंद्र पुत्र रोशनलाल को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
दादरी गांव के सामने हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे मेरठ के शिवशक्ति विहार निवासी बाइक कांवड़िये प्रशांत पुत्र शोदान सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। नंगली गेट के सामने गाजियाबाद के विजयनगर निवासी बाइक सवार कांवड़िये तेजवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। मटौर कट के पास हरिद्वार से जल लेकर आ रहे गाजियाबाद के मोदीनगर रोली निवासी कांवड़िये शौरभ पुत्र राजकुमार को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वलीदपुर में मामा यादव ढाबे के पास दिल्ली के शाहदरा निवासी बाइक सवार कांवड़िये प्रतीक तोमर पुत्र धर्मध्वजा और अभिषेक पुत्र धीरेंद्र को वाहन ने टक्कर मार दी।

सिवाया टोल प्लाजा के पास सड़क पार कर रहे दिल्ली के वरसवा डेयरी निवासी अनिल पुत्र रमनलाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दौराला थाने के पास सड़क पार करते समय भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी कांवड़िये अजय पुत्र रमेश भी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हादसों की जानकारी जुटाई।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed