{"_id":"5e501b768ebc3ef3d655016e","slug":"freezing-rain-increased-cold-meerut-news-mrt4701180106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं और गन्ने के लिए है वरदान बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं और गन्ने के लिए है वरदान बारिश
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से बढ़ी ठंड
बिजनौर। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश से मौसम में फिर से ठंडक लौट आई है। गेहूं और गन्ने की फसल के लिए बारिश वरदान बन कर आई है। लेकिन गन्ना बोने की तैयारी में लगे किसानों को बारिश ने थोड़ा झटका दिया है। बारिश से गन्ने की बुवाई एक हफ्ता तक लेट होगी। कुछ जगह गेहूं की फसल भी गिर गई है। हालांकि इससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा। जिलेभर में 21.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने पहले ही 21 फरवरी की बारिश होने की संभावना जता दिया था। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकती रही और हवा के तेज झोंके भी चलते रहे। बारिश और हवा के झोंकों ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। रुक रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार को भी पूरा दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। किसानों के अनुसार बारिश गेहूं और गन्ने की फसल के लिए वरदान है। किसान महकार सिंह, नेपाल सिंह का कहना है कि बारिश होने से कोई परेशानी नहीं है। इस बार गेहूं की फसल की नलकूप से सिंचाई करने की जरूरत नहीं हुई है। समय समय पर हुई बारिश से गेहूं, गन्ने व अन्य फसलों की अच्छी सिंचाई हुई है। गेहूं की जो फसल जल्दी बोई गई थी, वहां कुछ जगह पर फसल हवा की वजह से गिर गई है।
सरसों को नुकसान
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा के अनुसार गेहूं, गन्ना व अन्य फसलों को बारिश से फायदा होगा। बारिश से सरसों की तैयार फसल को ही नुकसान होगा। गेहूं की फसल गिरने से अभी कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
बारिश से बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन
हल्दौर। क्षेत्र में हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। इस बारिश से गेहूं का उत्पादन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों में खुशी की लहर है। इन दिनों गेहूं की अगेती फसल में बालियां निकलने शुरू हो गई है। बालियों में गेहूं का दाना बढ़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निरंकार त्यागी, अशोक कुमार त्यागी, नसीम अहमद आदि किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पर हुई बारिश वरदान साबित होगी। इस बारिश से गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा। कृषि निवेश भंडार प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि हवा न चलने पर पछेती गेहूं की फसल के लिए बारिश का पानी अमृत साबित होगा। उत्पादन बढ़ सकता है।
बारिश से कई गांवों की बिजली आपूर्ति गुल
बरूकी। बृहस्पतिवार रात्रि से शुरू हुई बारिश शुक्रवार पूरा दिन पड़ती रही। लगातार हुई बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई और शादीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 27 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शादीपुर विद्युत उपकेंद्र से 27 गांव जुड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को रात से पड़ रही बारिश के कारण लाइन में फाल्ट आ गया। विद्युत कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन फाल्ट ठीक नहीं हो पाया। जिससे लगभग 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। कुछ देर विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के बाद लाइन में पुन: फाल्ट आ गया तथा विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण लाइन ठीक करने में समस्या आ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
वर्षा से ठंड बढ़ी
नींदडू़। बृहस्पतिवार की आधी रात से हो रही हल्की वर्षा से इलाके में ठंड बढ़ गई तथा लोगों को अपने गर्म वस्त्र फिर से निकालने पड़े। उधर, अरशद अली, अथर हुसैन, जावेद अख्तर, राजाराम और राकेश कुमार आदि किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से चने और मटर की फसल को नुकसान होने की संभावना है। उनके मुताबिक अधिक वर्षा और तेज हवा से गेहूं को नुकसान पहुंच सकता है। अन्यथा गन्ने व गेहूं के लिए यह वर्षा लाभकारी है।