{"_id":"5e9616458ebc3e76a8210372","slug":"free-rice-will-be-distributed-to-ration-card-holders-from-today-meerut-news-mrt477768891","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड धारकों को आज से बंटेगा मुफ्त चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड धारकों को आज से बंटेगा मुफ्त चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लॉकडाउन के दौरान कोई परिवार भूखा न सोए इसके लिए सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को बुधवार से प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क चावल बांटा जाएगा। सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें सुबह छह से रात नौ बजे तक खुलेंगी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों में राशन डीलर कार्ड धारकों के घर घर जाकर राशन पहुंचाएंगे।
जिले में 475000 राशन कार्ड धारकों को सरकार ने मुफ्त चावल दिए जाने का निर्णय लिया है। सभी कार्ड धारकों को चावल मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने निगरानी समिति गठित की है। देहात में वीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान की निगरानी में राशन बंटेगा। वहीं जिला स्तरीय अधिकारी भी दुकानों का निरीक्षण करेंगे। शहरों में राशन दुकानों पर नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी दुकान पर लापरवाही मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं प्रशासन ने हॉट स्पॉट इलाकों में राशन कार्ड धारकों के घर पर ही राशन पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राशन डीलरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। वह मशीन लेकर घर पहुंचेंगे और पूरी सावधानी का ध्यान रखेंगे। इस दौरान राशन डीलरों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हॉट स्पॉट कॉलोनी या गांव के बाहर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी राशन वितरण में मदद करेंगे। अब राशन डीलर क्षेत्र में घूम-घूमकर पात्रों के अंगूठे की छाप मशीन पर ले सकता है।
अटैच दुकानों पर लगेंगी कई मशीनें
जिला प्रशासन के अनुसार, जिन दुकानों से अन्य कई दुकानें अटैच हैं। वहां के राशन डीलर को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग मशीनें लगानी होंगी। साथ राशन तौलने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ानी होगी। जिससे लोगों को राशन के लिए लाइन लगाकर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
राशन वितरण में लापरवाही की कई शिकायतें गांव देहात से आई थीं। छह आरोपियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। उन राशन डीलरों की अधिक निगरानी की ोई राशन डीलर चावल कम देता है या पैसे लेता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -नीरज सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी