फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   free rice will be delivered to the elegble in the hot spot

हॉट स्पॉट में पात्रों तक पहुंचाएंगे निशुल्क चावल

Sat, 11 Apr 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
free rice will be delivered to the elegble in the hot spot
मेरठ। 15 अप्रैल से सभी एजेंसियों पर निशुल्क वितरित किया जाने वाला चावल हॉट स्पॉट अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को घर-घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों से जुड़े राशन डीलरों के साथ बैठक की है। सभी क्षेत्रों के राशन कार्ड धारकों की संख्या और उनकी यूनिटों को चेक किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय कोरोना वायरस से सुरक्षा की दृष्टि के अनुरूप लिया है। बता दें कि महानगर समेत जनपद के 14 इलाकों को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने पर सील कर दिया है। इन इलाकों में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं घुस पाएगा और न ही यहां रहने वाले लोग बाहर निकल पाएंगे। शासन के निर्देशानुसार इस संकट की घड़ी में सभी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क चावल दिया जाना है। इसका 15 अप्रैल से सभी एजेंसियों पर वितरण शुरू हो जाएगा। सभी परिवारों तक सरकारी राशन पहुंच सके इसके लिए पूर्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर ली है। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि राशन डीलरों के साथ बैठक करके यह निर्णय लिया जा चुका है। हॉट स्पॉट में रहने वाले कार्ड धारकों को सुरक्षा के साथ घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा। जनपद भर की सभी एजेंसियों पर गोदाम से राशन का चावल पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed