फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Free OPD started after worshiping the girl child

Meerut News: कन्या पूजन कर शुरू की फ्री ओपीडी

Sat, 12 Oct 2024 05:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Free OPD started after worshiping the girl child
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बच्चा पार्क स्थित सभागार में कन्या पूजन और हवन किया गया। इसके बाद फ्री ओपीडी शुरू की गई। कार्यक्रम में आईएमए की अध्यक्ष अध्यक्षा डाॅ. अनुपम सिरोही व सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय ने पूजन कराया। कार्यक्रम में सत्यकाम स्कूल की 15 बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. अनुपम सिरोही ने बताया कि शुक्रवार को आईएमए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सामाजिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में आईएमए की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने फ्री ओपीडी का शुभारंभ किया। इसके अलावा डॉ. रेनु के क्लीनिक पर खून की नि:शुल्क जांच कराई गई। कैंप में 61 कन्याओं की जांच की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. वीपी कटारिया और डॉ. विजय ने बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि शरीर के लक्षणों के अनुरूप हम खुद को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं। इस मौके पर आईएमए के सचिव सुमित उपाध्याय, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. शांति स्वरूप, डॉ. मोनिका, डॉ. ऋषि भाटिया आदि मौजूद रहे। इस दौरान 250 से अधिक कन्याओं को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को शमी का पौधा भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed