फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Free blood in government hospitals blood banks meerut

सरकारी ब्लड बैंकों में निशुल्क खून, आदेश हवाई हुए तो होगी कार्रवाई

Thu, 25 Oct 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Free blood in government hospitals blood banks meerut
blood

प्रदेश सरकार ने सरकारी ब्लड बैंकों में प्रोसेसिंग शुल्क समाप्त कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कई ब्लड बैंकों की इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि वहां अब भी प्रोसेसिंग शुल्क लिया जा रहा है। इतना ही नहीं थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों तक से शुल्क लेने की शिकायत है।

विज्ञापन


इस संबंध में बुधवार को डीजी चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता ने सभी मेडिकल कॉलेजों के ब्लड बैंकों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें हिदायत दी गई है कि सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों से प्रोसेसिंग शुल्क न लिया जाए। अगर शुल्क लेने की पुष्टि हो गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


17 अक्तूबर को जारी किया था आदेश

17 अक्तूबर को सरकार ने आदेश जारी किया था, जिसके तहत अगर कोई मरीज सरकारी चिकित्सालय में भर्ती है और उसे खून की जरूरत है, तो उसे खून के लिए न तो भटकना पड़ेगा और न ही प्रोसेसिंग शुल्क देना पड़ेगा। अब बदले में सिर्फ रक्त देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए प्रोसेसिंग शुल्क 200 से 400 रुपये और निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए 300 से 1050 रुपये है निजी अस्पताल के लिए तो अभी भी यही व्यवस्था रहेगी, लेकिन सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क खत्म कर दिया गया है।

सरकार कर रही भरपाई

प्रोसेसिंग शुल्क को समाप्त करने के बाद सरकारी ब्लड बैंकों पर जो अतिरिक्त शुल्क का भार पड़ेगा, सरकार इसकी भरपाई कर रही है। मेरठ के सरकारी चिकित्सालयों को प्रदेश सरकार 62 लाख 51 हजार 597 रुपये वहन करेगी। इसी तरह अन्य जिलों को अलग-अलग लाखों रुपये वहन करेगी।

इन्हें भी भेजे निर्देश

मेडिकल कॉलेज मेरठ के अलावा, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, झांसी, गोरखपुर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के प्राचार्य, इसके अलावा ह्दय रोग संस्थान कानपुर के निदेशक को यह निर्देश भेजे गए हैं।

आदेश का कराया जा रहा अनुपालन

आदेश प्राप्त हो गया है। इसका अनुपालन कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के लिए ब्लड की प्रोसेसिंग फीस को निशुल्क कर दिया गया है, जबकि थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीज से पहले से ही कोई शुल्क नहीं लिया जाता।    
- डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed