फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud: Policy made after death, Rs 12 lakh taken as claim, case registered against three

फर्जीवाड़ा: मौत के बाद कराई पॉलिसी, क्लेम के 12 लाख भी लिए, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

मेरठ में एक महिला की मौत के बाद निजी इंश्योरेंस कंपनी से उसकी पॉलिसी कराकर लाखों रुपये वसूल लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fraud: Policy made after death, Rs 12 lakh taken as claim, case registered against three
बीमा कंपनी - फोटो : social media

विस्तार

मेरठ में महिला की मौत के बाद निजी बीमा कंपनी से उसकी पॉलिसी कराकर क्लेम में 11.90 लाख रुपये वसूल लिए गए। मामले का खुलासा होने पर फर्जीवाड़े में कंपनी की वरिष्ठ विक्रय प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वरिष्ठ विक्रय प्रबंधक को निलंबित भी कर दिया गया।
विज्ञापन


निजी बीमा कंपनी का कार्यालय मंगल पांडेय नगर में हैं। कंपनी का नॉर्थ ईस्ट का काम देखने वाले हिमांशु शर्मा ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल 2023 को वरिष्ठ विक्रय प्रबंधक तरन्नुम खान और कर्मचारी अनस अली ने मिलकर 11 अप्रैल 2023 को सविता पत्नी महेश निवासी ग्राम आजमपुर धनौरा, पोस्ट- लड्डनपुर अमरोहा की बीमा पॉलिसी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: फैसले की घड़ी आज, कुछ देर बाद निर्णय देगी अदालत, यह था मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मई को सविता की मृत्यु होना दर्शाकर 28 दिन में ही 11.90 लाख का क्लेम सविता के बेटे सोनू कुमार को दिलाया गया। 28 दिन बाद ही क्लेम जारी होने पर शीर्ष अफसरों को शक हुआ। उन्होंने इस मामले की जांच कराई। 

जांच में सामने आया कि सविता देवी की मृत्यु पॉलिसी कराने की तिथि से दो दिन पहले हो गई थी। उसकी मृत्यु के बाद ही पॉलिसी कराकर क्लेम में रकम ली गई। यह भी पता चला कि सविता देवी बीपीएल कार्ड धारक थी। जबकि पॉलिसी करते समय उसकी आय सात लाख वार्षिक दिखाई गई। वह पॉलिसी का प्रीमियम भरने में भी असमर्थ थी। 

यह भी पढ़ें: बिजली कटौती से मिलेगी राहत : PVVNL ने  तैयार की 5 करोड़ की नई कार्ययोजना, तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

हिमांशु शर्मा की तहरीर पर तरन्नुम खान, अनस अली और सोनू कुमार के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed