फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of three lakhs on property investment, FIR against four

Meerut News: संपत्ति के निवेश पर तीन लाख की धोखाधड़ी, चार पर प्राथमिकी

Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of three lakhs on property investment, FIR against four
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाने पर बागपत निवासी दुष्यंत ने संपत्ति में निवेश और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर चार आरोपियों रोहित, लाला, पंडित व एक अज्ञात पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पहले पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर अब प्राथमिकी के साथ जांच शुरू की गई है।
बागपत के गांव डोला निवासी दुष्यंत कुमार ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह गत 27 मार्च को कुराली स्थित पूनिया फार्म हाउस में गांव की एक युवती की रिंग सेरेमनी में गया था। कार्यक्रम के बाहर सड़क पर उसे चार युवक मिले। उन्होंने बागपत में जमीन दिलाने की बात कही और उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर उससे संपर्क करते रहे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे चार अप्रैल को मेरठ कैंट स्थित पंजाबी हाउस होटल बुलाया और जमीन खरीदकर मोटा लाभ कमाने का लालच दिया था। आरोपियों ने कहा कि जमीन का एग्रीमेंट उसके नाम कराया जाएगा। इसके लिए तीन लाख रुपये लगाने होंगे। इसके बाद छह अप्रैल को उसे बेगमपुल स्थित एक होटल में बुलाया गया। यहां चारों आरोपियों से मुलाकात हुई। आरोप है कि उन्होंने तीन लाख रुपये ले लिए और बहाना बनाकर अगले दिन आने को कहा। पैसे लेने के बाद आरोपी टाल मटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत के मुताबिक उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने किसी तरह आरोपियों से संपर्क किया था। इस पर आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed