{"_id":"645c083fe02baa659a045e45","slug":"fraud-of-rs-29500-in-the-name-of-installing-a-petrol-pump-meerut-news-c-72-1-mrt1060-510-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 29,500 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 29,500 रुपये की ठगी
विज्ञापन
-ब्रह्मपुरी पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तेजपाल सिंह एंक्लेव निवासी अभिषेक गुप्ता से पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर दो लोगों ने 29,500 रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अभिषेक गुप्ता का आरोप है कि मुम्बई निवासी आईओसी मैनेजर विकास कुमार और सीनियर मैनेजर रमेंद्र सिंह ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के नाम पर फर्जी खाता खुलवा रखा है। इन लोगों ने जनवरी में उनसे पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 29500 रुपये आरटीजीएस करा लिए। इसके बाद उन लोगाें ने फर्जी रसीद और स्वीकृति भी भेज दी। आरोप है कि इन लोगों ने अन्य विभागों से एनओसी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। पांच लाख रुपये के लिए यह लोग उनके पास काफी दिनों तक फोन करते रहे। जब उन्होंने एनओसी खुद लाने के लिए कहा तो उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए। छानबीन करने के बाद उन्हें पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। अब उनके नंबर बंद आ रहे हैं। उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन की फर्जी वेबसाइट भी बनवा रखी है। ठगी के शिकार अभिषेक गुप्ता ने विकास कुमार और रमेंद्र सिंह के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। संवाद