फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of Rs 16.50 lakh in the name of plot

प्लॉट के नाम पर 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 27 Jul 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 16.50 lakh in the name of plot
मेरठ। माधवपुरम निवासी सोहनलाल ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि अक्टूबर में महिला सहित चार आरोपियों ने साकेत में एक प्लॉट दिखाया था। प्लॉट का सौदा 1.17 करोड़ में तय हुआ। पीड़ित ने आरोपियों को 10 लाख रुपये दे दिए थे। एक और प्लॉट का सौदा 12.60 लाख रुपये में तय हुआ था। पीड़ित ने दूसरे प्लॉट के बतौर बयाना छह लाख रुपये दे दिए थे। आरोप है कि आरोपी दोनों प्लॉट का बैनामा कराने को टाल-मटोल करते रहे। पता चला कि आरोपियों ने दोनों प्लॉट के फर्जी कागज तैयार किए थे। 18 जुलाई को आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ ऑफिस के बाहर जमकर मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्लाईवुड की दुकान में लाखों की चोरी
मेरठ। भावनपुर थाना के हसनपुर कदीम चौकी के पास गांव के प्रधान बबली यासीन का पति नौशाद गढ़ रोड पर यूनिक प्लाईवुड के नाम से दुकान करता है। शुक्रवार की रात को अपने नियमित समय पर दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। अगले रोज उसने शटर उठाया तो दुकान का सारा सामान अस्त व्यस्त था। छत पर जाने के लिए जीने का गेट उखाडकर चोर दुकान में रखे ग्लैंडर, ड्रील मशीन, हिल्टी गाटर, हेमर, ब्लेड, बैट्री, पेंटस की बाल्टी और सीसी कैमरे का डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। प्रधान पति नौशाद ने हसनपुर चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी दुकान लगभग एक लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed