फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of nine crores and recovery only 54 lakhs

Meerut News: नौ करोड़ की ठगी और रिकवरी केवल 54 लाख, उल्टा शिकायत करने वालों को समझा रही साइबर पुलिस

Thu, 22 Dec 2022 12:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 12:51 PM IST
सार

झारखंड और छत्तीसगढ़ में बैठकर साइबर अपराधियों ने देशभर में ठगी करने का बड़ा नेटवर्क फैलाया हुआ है लेकिन रिकवरी करने में साइबर पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यही नहीं पुलिस उल्टा शिकायतकर्ताओं से ही सचेत रहने की गुजारिश कर रही है।

विज्ञापन
Fraud of nine crores and recovery only 54 lakhs
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड और छत्तीसगढ़ में बैठकर साइबर अपराधियों ने देशभर में ठगी करने का बड़ा नेटवर्क फैलाया हुआ है। मेरठ में जनवरी से दिसंबर 2022 तक 3200 लोगों से करीब नौ करोड़ की ठगी हो चुकी है। जिसमें साइबर सेल सिर्फ 54 लाख की रिकवरी ही कर पाया। बताया गया है कि जागरूकता ही बचाव है। बुधवार को साइबर सेल में पहुंचे दंपती ने बताया कि एक युवती उनको ब्लैकमेल कर पांच लाख लेने के बावजूद बदनाम करने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन


दूसरा मामला सरूरपुर के गोटका गांव निवासी पंकज पंवार लेकर पहुंचे। बोले, 8 लाख की ठगी हो चुकी है। इसके अलावा भी नौ अन्य मामले वहां पहुंचे। जिनसे अलग-अलग तरीके से ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट कहते है कि ठग दूरदराज बैठे है, जहां पर पुलिस नहीं जा सकती है। शायद यही वजह है कि लोगों से ठगी लगातार हो रही है और रिकवरी नहीं हो पा रही। साइबर सेल में पहुंचने वाले लोगों को पुलिस समझा रही कि किसी भी अज्ञात नंबर को रिसीव ही न करें। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर आए लिंक को न खोले। बैंक खाते की जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सर्दी से नहीं राहत, मेरठ में BKU की महापंचायत आज, कैट में देवप्रिय को 99.99 परसेंटाइल मिले

साइबर सेल में पहुंची शिकायतें
केस : एक

कंकरखेड़ा ग्राम जटौली निवासी शहजाद अली ने बताया कि साइबर ठगों ने लिंक भेजकर खाते से 3548 उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।

केस : दो
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर डोरली निवासी सोनू ने बताया कि साइबर ठग ने उससे फोन पर कहा कि भारतीय सेना से बोल रहा हूं। पांच से छह दिन तक शाम को बीस किलों जलेबी चाहिए। जिसके बाद साइबर ठग ने कॉल कहा कि आप के फोन पर एक बार कोड भेज रहे है। कोड को क्लिक पर दो हजार रुपये ठग गए। इसी तरह ठग ने बार कोड के चक्कर में उलझाकर सात में खाते से 48 हजार रुपये उड़ा दिए।

केस : तीन
पल्लपुरम थाना क्षेत्र के ग्राम सौफीपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि गूगल पर सर्च कास्टमर केयर पर कॉल की थी। जालसाज ने एप्प डाउनलोड कर खाते से 1499 रु काट लिये गये।

केस: चार
खरखौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बढला कैथवाड़ा निवासी शिवम ने बताया कि अपने के खाते में गलती से बीस हजार रुपये आ गए हैं। आप को लिंक भेज रहा हूं। दस हजार रुपये दो बार में कट जाएंगे। इसी तरह ठगी का शिकार हो गए।

केस : पांच
टीपी नगर थाना क्षेत्र के चंद लोक निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि साइबर जालसजों ने ठगी कर खाते से 49,995 रुपये खाते से उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल दफ्तर पहुंचकर ठगी की शिकायत की है। साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

केस : छह
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी जावेद ने बताया कि साइबर जालसाजों ने यूपीआई ट्रांसजेक्शन कर खाते से दो बार में 34,999 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी दफ्तर पहुंचकर की शिकायत की है। एसएसपी ने साइबर को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed