फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: गोवंश की हत्या करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश, वाहन चोरी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 08:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Dec 2022 08:12 PM IST
खास बातें

पश्चिमी यूपी में कोहरे का कहर लगातार जारी है वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आज मेरठ में महापंचायत को संबोधित करेंगे। वहीं कैट में मेरठ के देवप्रिय को 99.99 परसेंटाइल मिले हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: BKU Rakesh Tikait mahapanchayat in meerut, fog continues
हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

08:01 PM, 22-Dec-2022
सहकारी बैंक के चेयरमैन के खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये

मेरठ में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के बैंक खाते से ठग ने 25 हजार रुपये उड़ा दिए। उनका खाता आईसीआई बैंक कैंट शाखा में खुला है। वहीं बृहस्पतिवार को खाते से पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने बैंक पहुंचकर अपने खाते को फ्रीज कराया।
07:50 PM, 22-Dec-2022
जिले के डिग्री कॉलेजों के नौ मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

बिजनौर जिले के डिग्री कॉलेजों के विभिन्न विषयों के नौ टॉपर को गोल्ड मेडल मिलेगा। रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों के टॉपर विद्यार्थियों की सूची जारी की है। 

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को है, जिसमें विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विभिन्न विषयों के 65 विद्यार्थियों को सूची जारी की है, इनमें जिला बिजनौर के डिग्री कॉलेजों के नौ विद्यार्थी शामिल हैं। मीडिया विभाग के सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार विश्वविद्यालय ने जारी मेरिट लिस्ट पर आपत्ति, यदि कोई हो तो, मांगी है।

इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल
1- प्रभु जीत कौर, बी काम कंप्यूटर, दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी धामपुर।
2- प्राची कुमारी, बीएससी कंप्यूटर, लक्ष्य कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बागवारा स्योहारा।
3- सायमा खानम , बीएससी गृह विज्ञान, कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर।
4- मारिया नफीस, बीएससी आनर्स, कुंवर सत्य वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर।
5- धीरज कुमार, एमए समाजशास्त्र, पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी धामपुर।
6- ऋषभ मित्तल, एमकॉम, धामपुर डिग्री कॉलेज धामपुर।
7- भव्य वर्मा, एमएससी इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री, आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर।
8- मुक्ता चौधरी, एमएससी, फूड एंड न्यूट्रीशन, कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर।
9- हीना इदरीस, एमएससी बॉटनी, कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर।
विज्ञापन
07:44 PM, 22-Dec-2022
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत 
सहारनपुर में चिलकाना के गांव टापू माजरी और घोड़ों पिपली के रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। 

बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे गांव घोड़ो पीपली निवासी मेनपाल (35) पुत्र महेंद्र अपने गांव से टापू माजरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। रास्ते में वह अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नियंत्रण खो बैठा। इस कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे उतर खाई में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और परिजनों को खबर की। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में मेनपाल का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
06:59 PM, 22-Dec-2022
सीएए के विरोध में हुई हिंसा में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश दिलशाद उर्फ चिकना को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि नौचंदी पुलिस ने बदमाश दिलशाद को गिरफ्तार किया है।
06:35 PM, 22-Dec-2022
प्रेसवार्ता में बोले टिकैत, सरकार की नीयत में खोट, आवाज उठाने वालों के पीछे लगा देती है जांच एजेंसियां

Meerut News : चौधरी राकेश टिकैत ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके पीछे ही जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।

04:23 PM, 22-Dec-2022
मकान पर कब्जा करने घर में घुसे दबंगों ने गर्भवती महिला से की मारपीट, वीडियो वायरल
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भागवतपुरा में एक कबाड़ी ने घर में घुसकर गर्भवती महिला और उसकी एक साल की बच्ची की जमकर पिटाई की। आरोप है कि कबाड़ी ने गर्भवती महिला के पेट में लात भी मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं पास में खेल रही एक साल की मासूम को उठाकर पटक दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने कबाड़ी द्वारा पिटाई करने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

यह घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा की है। पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। साथ ही परिवार वालों ने पुलिस को वीडियो भी दिया है।

पुलिस के मुताबिक, भगवतपुरा निवासी में एक युवक अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह कबाड़ी अपने छह बेटों के साथ युवक के घर में घुस गया। इस दौरान कबाड़ी ने उनकी पत्नी और एक साल की बच्ची को जमीन पर गिराकर पीटा। मारपीट के दौरान कबाड़ी ने गर्भवती महिला के पेट में भी लात मारी। इस दौरान कबाड़ी के घर की महिलाएं भी आ गईं। पूरे परिवार ने महिला और बेटी को गिरा-गिराकर मारा।

इसके बाद पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर दी है। शिकायत में बताया कि कबाड़ी जमीन कब्जाने का काम करता है। मोहल्ले में कई गरीबों के मकान पर अवैध कब्जा कर चुका है। कुछ लोगों के मकान पहले कम पैसे में गिरवी रखता है। उसके बाद धीरे से उन मकानों को दबंगई दिखाकर कब्जा लेता है। वह मेरा मकान भी कब्जाना चाहता है। इसी इरादे से मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी और मासूम की पिटाई की है।

वहीं स्थानीय लोगों ने कबाड़ी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कबाड़ी गुंडागर्दी करता है और वह भू-माफिया है। वह कई लोगों का घर तोड़ चुका है। बच्चों को भी मारता पीटता है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से कबाड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:19 PM, 22-Dec-2022
लुधियाना से वाहन चोरी करने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से वाहन चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह स्कूटी और एक बाइक बरामद की गई है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने तीन दिन पूर्व एक चोर को पकड़ा था, जबकि उसका साथी सुहेल निवासी गांव पटनी थाना चिलकाना भागने में कामयाब हो गया था। तब, पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की पांच स्कूटी बरामद हुई थी। पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहेल को भी पकड़ लिया है, जिसकी निशानदेही पर छह स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। आरोपी ने बताया कि पंजाब के लुधियाना से वाहन चोरी कर सहारनपुर में बेच देते थे।

चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश में पुलिस
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपियों से चोरी के वाहन खरीदने वाले लोगों को भी तलाश किया जा रहा है। इनमें कुछ स्क्रैप कारोबारियों के भी नाम सामने आए हैं। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
04:08 PM, 22-Dec-2022
गोवंश की हत्या करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र की रिठानी चौकी क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में बड़ी मात्रा में गो-तस्करों द्वारा गो हत्या की गई। जिनके अवशेष ईंख के खेत में मिले हैं। इसकी सूचना जैनपुर के ग्रामीणों ने बजरंग दल के महानगर सह प्रचार प्रमुख अंकित गोयल को दी।

वहीं सूचना मिलने के बाद अंकित गोयल अपने कार्यकर्ताओं को लेकर उक्त घटनास्थल पर पहुंचे। गो-वंश के अवशेषों को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। वहीं सीओ बृजेश कुमार व परतापुर थानाध्यक्ष रामफल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अंकित गोयल ने प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि या तो प्रशासन इन गो-तस्करों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करें, नहीं तो बजरंग दल ऐसे लोगों को सबक सिखाने में सक्षम है। बजरंग दल के कार्यकर्ता घटना के खुलासे की मांग पर अड़े हैं।

एसपी सिटी पीयूष सिंह द्वारा आरोपियों को दो दिन में पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद पशु चिकित्सक द्वारा सैंपल भरवा कर जांच के लिए भेजा गया।
04:03 PM, 22-Dec-2022

गोश्त मिलने से हिंदू संगठनों में रोष

परतापुर थाना क्षेत्र की रिठानी चौकी क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में बड़ी मात्रा में गो तस्करों के द्वारा गो हत्या की गई जिनके अवशेष ईख के खेत मे मिले जिसकी सूचना जैनपुर के ग्रामीणों ने बजरंग दल के महानगर सह प्रचार प्रमुख अंकित गोयल को दी वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर उक्त घटनास्थल पर पहुंचे  गौ माता के अवशेषों को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए मौके पर थाना प्रशासन सीओ बृजेश कुमार व परतापुर थानादयक्ष रामफल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंकित गोयल ने प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि या तो प्रशासन इन गौ तस्करों को पकड़कर इन पर सख्त कार्रवाई करें नहीं तो बजरंग दल ऐसे लोगों पर जो की हिंदू भावनाओं एवं उनके मान बिंदुओं पर कुठाराघात करते हैं उनको सबक सिखाने में सक्षम है इस पर सभी बजरंगदल के कार्यकर्ता घटना को खोलने की एवं जिन्होंने गोहत्या की है उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग पर पड़ गए
एसपी सिटी श्रीमान पियूष सिंह के कहने पर और विश्वास दिलाने पर कि 2 दिन में गौ हत्यारों को पकड़ कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा देने पर कार्यकर्ता शांत हुए
03:09 PM, 22-Dec-2022

मेरठ मेडिकल कॉलेज में ब्लू बेबी सिंड्रोम का पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

लालारास्मा मेडिकल कॉलेज मेरठ के पीएमएसएसवाई सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक लाल बिल्डिंग स्थित कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग (सीटीवीएस) में पहली बार टैट्रालॉजी आफ फैलॉट (ब्लू बेबी सिंड्रोम) का सफल ऑपरेशन किया गया।

मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा. वी डी पाण्डेय ने बताया कि निजी अस्पतालों में इस इलाज का अनुमानित खर्चा 4 से 5 लाख रूपये होता है लेकिन लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में इस इलाज का खर्च राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। जिसपर मरीज का केवल 35,000/ रूपये खर्च हुए।
  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed