फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fraud of millions for getting the job

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 21 Sep 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fraud of millions for getting the job
फलावदा। क्षेत्र के गांव गड़ीना निवासी दो युवकों से दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गालीगलौज की। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव गड़ीना निवासी कुलदीप एवं नरेश ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने करीब दो साल पहले उनसे दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों को नौकरी नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। इस पर कुलदीप एवं नरेश ने तीन लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गालीगलौज एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पीड़ितों ने परिजनों को जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed