फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of 50 thousand rupees by posing as a relative

रिश्तेदार बनकर की 50 हजार रुपये की ठगी

Thu, 31 Jul 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 50 thousand rupees by posing as a relative
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग निवासी समीर अहमद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करते रिश्तेदार का नाम बताकर उसके साथ 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

समीर अहमद ने साइबर सेल और थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह सउदी अरब से साली का लड़का सलीम बोल रहा है। आपके खाते खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर रहा हूं। अपना बैंक खाता नंबर भेज दो। उन्होंने अपना बैंक खाता नंबर उक्त कॉलर को भेज दिया। कुछ देर बाद उक्त साइबर ठग ने सऊदी अरब के बैंक की ट्रांसफर मनी की फर्जी रसीद भेजी। इसके बाद समीर के पास नए नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन

कॉलर ने कहा कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा से मैनेजर बात कर रहा है। आपके खाते में तीन लाख रुपये जमा हुए हैं, जो करीब 24 घंटे बाद दिखाई देंगे। इसके बाद पहले व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि उसकी दोस्त की माता की तबीयत खराब है। तीन लाख रुपये में से फिलहाल 50 हजार रुपये पेटीएम कर दो। समीर ने 50 हजार रुपये उक्त व्यक्ति के बताए नंबर पर भेज दिए, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसके खाते में कोई रकम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed