फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fraud in the name of kaushal vikash pirshikshn

कौशल विकास प्रशिक्षण के नाम पर ठगी

Thu, 28 Nov 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
fraud in the name of kaushal vikash pirshikshn
रोहटा। गांव रोहटा में लगभग एक माह पहले सात स्थानों पर उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम संस्थान व दीप महिला सेवा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोले गये थे। यह फर्जी प्रशिक्षण केंद्रों में छात्राओं से पंजीकरण के नाम पर 200 से 300 रुपये शुल्क लेकर रसीद तक नहीं दी गई थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशिक्षण केन्द्र संचालक फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों पर 480 रु में छोटी सिलाई मशीन व 1100 रुपये में बड़ी सिलाई मशीन व 1280 रुपये में लैपटॉप का प्रलोभन देकर महिलाओं से लाखों रुपये इकट्ठा किया गया। इसे लेकर गांव के कुछ जागरूक युवाओं ने उक्त विवरण के बारे में पता सेंटर पर पहुंचे तो वहां मौजूद इंचार्ज एके शर्मा खुद को भारतीय सेना से रिटायर बताया। महिलाओं को बताया गया कि प्रशिक्षण केंद्र खादी एवं ग्राम उद्योग एवं कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से चलाए जा रहे हैं। जब उनसे प्रशिक्षण केंद्र चलाने का अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसे लेकर गांव रोहटा निवासी समाजसेवी फुरकान व अन्य ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर व डीएम अनिल ढींगरा से कर दी। शिकायत में बताया गया कि इन फर्जी रूप से संचालित प्रशिक्षण केंद्रों को एके शर्मा व उनकी पत्नी कोमल संचालित कर रही थी। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक उक्त सेंटरों पर सभी छात्राओं को पांच सौ से 1600 रु प्रति माह छात्रवृत्ति का भी प्रलोभन देकर लाखों रुपये की ठगी की गई है। ऐसे ठगी का शिकार लोगों की संख्या लगभग 250 है। जब सेंटर संचालकों को शिकायत का पता चला तो वे रातों-रात सेंटर पर सामान भरकर फरार हो गए। अगले दिन छात्र-छात्राएं सेंटरों पर पहुंचे तो वहां ताला लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed