फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four youths were duped of Rs 8.80 lakh in the name of jobs in Kuwait and Cambodia

कुवैत और कंबोडिया में नौकरी के नाम पर चार युवकों से 8.80 लाख ठगे

Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four youths were duped of Rs 8.80 lakh in the name of jobs in Kuwait and Cambodia
मेरठ। कुवैत व कंबोडिया में नामी कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक एजेंट पर चार पीड़ितों ने 8.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपियों ने तीन पीड़ितों को विदेश में भेज दिया। वहां पीड़ितों को मजदूरी कर गुजारा करना पड़ा और एक माह बाद वे वापस लौटे। पीड़ितों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

किठौर निवासी इरफान ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि छह महीने पूर्व उनकी मुलाकात एक एजेंट से हुई थी। आरोपी ने उसे कुवैत में एक कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही थी। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से 4.50 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित कुवैत पहुंच गया। जहां उसे कंपनी में चालक की नौकरी की जगह मजदूरी पर लगा दिया। पीड़ित ने एजेंट को मामले की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार एक महीने बाद वह वापस घर आ गया। पीड़ित ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा नसीबुर्रहमान व शोएब ने आरोपी पर कंबोडिया में नौकरी के लिए भेजकर 3.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं, किठौर निवासी हुसैन ने बताया कि आरोपी ने उससे भी आरेपी एजेंट ने कुवैत भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़प लिए हैं। हालांकि वह कुवैत नहीं गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई जाएगी। थाना पुलिस को जांच के आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed