फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four youths defrauded of 2 lakh under the pretext of a loan.

Meerut News: लोन के नाम पर चार युवकों से दो लाख रुपये की ठगी

Wed, 09 Sep 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Four youths defrauded of 2 lakh under the pretext of a loan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने चार युवकों से दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ फलावदा थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव गडीना निवासी पिंकू सिंह, जोगिंदर और महकार के साथ-साथ गांव टांडी निवासी अकिल ने यह आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी युवक ने उन्हें जल्द लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिया था। इस भरोसे के तहत उसने पिंकू और तीन अन्य युवकों से अलग-अलग 50-50 हजार रुपये की रकम ले ली। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उन्हें लोन नहीं मिला, तो पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने पहले टालमटोल किया और बाद में रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

पीड़ितों ने फलावदा थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed