फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four youths arrived to take bath in a drunken state, escaped by dodging the police

नशे की हालत में नहाने पहुंचे चार युवक, पुलिस को चकमा देकर भागे

Mon, 18 Aug 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrived to take bath in a drunken state, escaped by dodging the police
हस्तिनापुर। एक सप्ताह पहले भीमकुंड के समीप नहाते समय युवक की मौत के बाद भी युवाओं ने सबक नहीं लिया है। यहां अभी भी युवा नहाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग चेतावनी को भी युवा नजरअंदाज कर रहे हैं। रविवार को भी चार युवक यहां नशे की हालत में नहाते हुए दिखाई दिए। पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाने लगी तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस के पास उनकी फुटेज मौजूद हैं, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भीमकुंड के समीप हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग बाढ़ के कारण पूरी तरह कट चुका है। इसके चलते यहां आवागमन बंद है। जहां पर करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। इस स्थान की निगरानी की जा रही थी। रविवार को कुछ कार सवार चार युवक भीमकुंड तिराहे पर लगी बेरिकेडिंग और पीडब्ल्यूडी विभाग की चेतावनी बोर्ड को नजर अंदाज करते हुए नहाने लगे। ये युवक नशे की हालत में बताए गए हैं।
विज्ञापन

यहां पर पानी की गहराई करीब आठ से दस फिट है। इसके चलते हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। कार सवार चारों युवक यहां पर नहाने लगे सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उक्त युवकों से पूछताछ की जिसमें से एक युवक ने अपना नाम बताते हुए कहा कि वह यहां पर घूमने के लिए आए थे और अब वह इस टूटे संपर्क मार्ग पर स्नान कर रहे हैं। थाना पुलिस ने चार युवकों में शामिल एक युवक ने बताया कि वह जिलाधिकारी संभल कार्यालय में तैनात बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई अनुज मिश्रा ने बताया कि चारों युवक नशे की हालत में लग रहे थे। जिसे यहां पर आने का कारण पूछा गया और बाद में संदेह हुआ तो उन्होंने उक्त कार सवार युवकों से कहा कि आप सभी ने शराब पी रखी है, इसलिए तुम्हारा मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस के पास उनका वीडियो और आईकार्ड मौजूद है। जिसके आधार पर उक्त युवकों का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed