फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four year old girl burnt her 75 year old father

Meerut News: चार साल की बच्ची ने 75 साल के पिता को दी मुखाग्नि

Mon, 22 Jul 2024 06:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl burnt her 75 year old father
शास्त्रीनगर के रहने वाले देवेंद्र त्यागी सेल्सटैक्स विभाग से थे सेवानिवृत्त
विज्ञापन

बच्ची रोकर पूछ रही थी, पापा कहां चले गए

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। यह खबर उनके लिए नसीहत भरी है जो बेटी को कमतर आंकते हैं। महज चार साल की बेटी ने आज अपने 75 साल के पिता को मुखाग्नि देकर मिसाल कायम कर दी। श्मशान घाट में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्ची बार-बार रोकर अपने मामा और अन्य परिजनों से पूछ रही थी कि पापा कहां चले गए। अब मुझे बाहर घुमाने कौन ले जाएगा, मेरे लिए चॉकलेट कौन लाएगा।
शास्त्रीनगर निवासी सेल्सटैक्स विभाग से सेवानिवृत्त देवेंद्र त्यागी के हंसते-खेलते परिवार पर सात साल कहर टूटा। अगस्त 2018 में बेटे की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उसके एक बेटी थी। एक महीने बाद ही उनकी शादीशुदा बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसने अपने पीछे छोटे-छोटे दो बेटे छोड़े। इस संकट के समय में देवेंद्र के दामाद और उनकी बहू ने उनसे दूरी बना ली। देवेंद्र के साले राजीव त्यागी ने बताया कि कुछ दिन बाद दामाद और बहू ने शादी कर ली और तीनों बच्चों को साथ लेकर अलग रहने लगे।
विज्ञापन

अपना वंश चलाने के लिए 70 साल की उम्र में देवेंद्र और उनकी पत्नी मधु ने टेस्ट ट्यूब से संतानोत्पत्ति का निर्णय लिया। नौ महीने बाद इस विधि से पुत्री ने जन्म लिया। उसका नाम मोहा त्यागी रखा गया। उसकी आयु आज चार वर्ष है। अब 75 साल की उम्र में देवेंद्र त्यागी का भी निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड में कर दिया गया। उनकी चार साल की पुत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू और दामाद के कदम से टूट गए थे
राजीव त्यागी ने बताया कि देवेंद्र अपनी पोती और बेटी के दोनों बेटों से बहुत प्यार करते थे। वह उन्हें ही अपने वारिस के रूप में देखते थे। लेकिन बहू और दामाद ने जब शादी कर ली और उनसे दूरी बना ली तो वह टूट गए। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें। उनके बाद उनकी संपत्ति का मालिक कौन होगा। तब उन्हें टेस्ट ट्यूब विधि का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed