फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four workers from Muzaffarnagar died after a tractor trolly turned over on the road in Meerut

मुजफ्फरनगर: ट्रैक्टर-टॉली पलटने से चार मजदूरों की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 18 Jun 2019 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Jun 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
four workers from Muzaffarnagar died after a tractor trolly turned over on the road in Meerut
हादसे में मारे गए मजदूर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गढ़ रोड पर मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी नाजिम (28),कामिल (32) ,कामिल( 38)  रिजवान (30) मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार सुबह ये चारों ट्रैक्टर ट्राली में गांव से ईंट लेकर मेरठ गए थे। इस दौरान गढ़ रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक  समेत सभी मजदूर गिरकर दब गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चारों मजदूरों की दबने के कारण मौत हो गई। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनकर चार घरों में एकसाथ मातम पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed