फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four villagers spreading rumors about drones were arrested for disturbing peace

ड्रोन की अफवाह उड़ा रहे चार ग्रामीण शांति भंग में निरुद्ध

Wed, 30 Jul 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four villagers spreading rumors about drones were arrested for disturbing peace
दौराला। नगली आजड गांव में सोमवार देर रात ड्रोन को लेकर अफवाह उड़ाने और ग्रामीणों को उकसाने के मामले में पुलिस ने चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को चारों को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में ड्रोन को लेकर ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि नदियों का ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। कोई किसी तरह की अफवाह न उडाए। बताया कि सोमवार रात नगली आजड गांव में निखिल, दीपक, अभिषेक और विकास नागर गांव में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैला रहे थे। साथ ही ग्रामीणों को उकसा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस चारों को थाने ले आई। उन्होंने थाना क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ड्रोन के संबंध में अफवाह न उडाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed