फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four vehicle thieves arrested in Ganganagar with the help of the Yaksh app.

Meerut News: गंगानगर में यक्ष एप की मदद से चार वाहन चोर पकड़े

Sat, 21 Mar 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Four vehicle thieves arrested in Ganganagar with the help of the Yaksh app.
गंगानगर (मेरठ)। यक्ष एप की मदद से गंगानगर थाना पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद की गईं। चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक, चेकिंग के दौरान सीएनजी पंप रोड पर दो बाइक सवार चार युवकों को रोका गया। संदेह होने पर यक्ष ऐप पर उनका चेहरा सर्च किया गया। सर्च में कसेरू बक्सर निवासी विनय और नितिन का आपराधिक इतिहास मिला। वहीं, हाल ही में हुईं बाइक चोरी वाले स्थान की सीसीटीवी फुटेज को यक्ष ऐप के डेटा से मिलाया तो चेहरा मैच कर गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अन्य दो आरोपी वंश और विशु हैं। पुलिस ने डिवाइडर रोड वाइटल ब्लड बैंक के बाहर से देदवा गांव निवासी रवि की चोरी हुई स्पलेंडर बाइक और मुबारिकपुर गांव निवासी अंकुर नागर की केके फार्म हाउस से चोरी बाइक एचएफ डिलक्स बरामद की।
विज्ञापन

गंगानगर में वाहन चोरी के मामले बढ़े
पिछले एक माह में गंगानगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। करीब आठ लोगों ने वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी बाइक 15 वर्ष से ऊपर की है और परमिट खत्म हो चुकी है। उन्होंने गंगानगर थाने में केवल तहरीर देकर पुलिस को सूचित किया है। पुलिस ने चार आरोपियों से केवल दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed