फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four thousand fine on four dairy operators

चार डेयरी संचालकों पर चार हजार जुर्माना

Mon, 28 Dec 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four thousand fine on four dairy operators
चार डेयरी संचालकों पर चार हजार जुर्माना
विज्ञापन

मेरठ। डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को नगर निगम की टीम ने चार डेयरी संचालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सभी को नालों में गोबर बहाते हुए पकड़ा गया। अन्य डेयरी संचालकों को भी चेतावनी दी गई।

शहर में संचालित अवैध डेयरियों से बहाए जाने वाले गोबर के कारण नाले और नालियां चोक हो रही हैं। इसके चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की दिक्कत आती रहती है। इस्लामाबाद, किदवई नगर और गोला कुआं में पिछले दो माह से जलभराव का मामला सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने डेयरियों के खिलाफ अभियान शुरू कराया। रविवार को सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर ने वार्ड 47 में शाहपीर नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। उन्होंने चार डेयरी संचालकों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। दोबारा पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद टीम ने सुभाषनगर में निरीक्षण किया। रवि शेखर ने बताया कि डेयरियों के अलावा बाजार में, सड़क पर कूड़ा फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed