फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four thousand farmers will join the new Parag Milk Plant

Meerut News: नए पराग दुग्ध प्लांट से जुड़ेंगे चार हजार किसान

Mon, 03 Feb 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four thousand farmers will join the new Parag Milk Plant
मेरठ। गगोल में शीघ्र संचालित होने वाले ऑटोमेटिक दुग्ध प्लांट के खेवनहार मेरठ मंडल के 36500 किसान बनेंगे। अधिक क्षमता वाले नए प्लांट में कुछ अतिरिक्त उत्पाद तैयार किए जाएंगे। वहीं, दूध की आवक बढ़ाने के लिए चार हजार नए किसानों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए पराग दुग्ध संघ ने तैयारी शुरू कर दी है। कुछ नई दुग्ध समितियां खोली जाएंगी। दूध प्लांट की प्रतिदिन क्षमता 3.5 लाख लीटर की है। नया प्लांट शुरू होने पर प्लांट की क्षमता 4 लाख लीटर हो जाएगी।
विज्ञापन

गगोल में वर्ष 1978 में दुग्ध प्लांट लगाया गया था। इसे पराग दुग्ध संघ चला रहा है। प्लांट में लगीं मशीनें बूढ़ी हो चुकी हैं। दस साल पहले गगोल में ही पुराने प्लांट के निकट ऑटोमेटिक नया दुग्ध प्लांट लगाने की नींव रखी थी। छह माह में नया दुग्ध प्लांट शुरू हो जाएगा। फिलहाल मंडल के जनपदों में 1005 दुग्ध समितियां संचालित हैं। इनसे 32416 किसान जुड़े हैं। जिले में 493 दुग्ध समितियां संचालित हैं, वहीं बुलंदशहर से भी 290 दुग्ध समितियों का दूध गगोल पहुंच रहा है। दोनों ही जिले ऐसे हैं जिनके किसान पराग दुग्ध संघ से जुड़े हैं। मंडल के जिलों में दुग्ध समितियां : मेरठ में 493, बागपत में 84, हापुड़ में 74, गाजियाबाद में 17, गौतमबुद्धनगर में 47, बुलंदशहर में 290 समितियां हैं। इन समितियों से 32416 किसान अभी जुड़े हैं।
विज्ञापन

-----
नए दुग्ध प्लांट की क्षमता पुराने से अधिक है। इसलिए मंडल में 1100 नई दुग्ध समितियां खोली जाएंगी। पराग दुग्ध संघ किसानों को उचित लाभ पहुंचाने का काम करेगा। कुछ नए उत्पाद भी बनाए जा सकेंगे। नया प्लांट ऑटोमेटिक है। - पंकज कुमार, महाप्रबंधक पराग दुग्ध संघ गगोल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed