फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four teams will compete today to reach the finals.

Meerut News: आज फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी चार टीमें

Sun, 18 Jan 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Four teams will compete today to reach the finals.
- दूसरे मैच के नतीजे को लेकर उठे सवाल, जेनेक्स फुटबाल क्लब की टीम ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। तोपखाना फुटबाल मैदान में चल रही दुर्गा सिंह मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में जेनेक्स की टीम ने जीत प्राप्त की। दूसरा मैच बराबरी पर रहा और नियम के आधार पर एजेक्स की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं मैच के निर्णय को लेकर जेनेक्स क्लब के सदस्यों ने जिला फुटबाल संघ पर मनमानी का आरोप भी लगाया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। वहीं, फाइनल में पहुंचने के लिए सोमवार को चार टीमें भिड़ेंगी।
रविवार को पहला मैच जेनेक्स एफसी व जीनियस एफसी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के छठे मिनट में जेनेक्स के अखर्व व दसवें मिनट में राजा ने गोल करके अपनी टीम को दो गोल से आगे कर दिया। इसके बाद खेल के 20वे व 27वे मिनट में लगातार दो गोल के बाद टीम 4-0 से आगे हो गई। मैच के दूसरे हाफ के छठे मिनट में टीम का पांचवां गोल किया गया। 25वे मिनट में जेनेक्स के तुषार बाटला ने अपनी टीम का छठा गोल किया और 30वें मिनट में गोल करके स्कोर 7-0 कर दिया और जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

दूसरा मैच मेरठ सपोर्टिंग व एजेक्स एफसी के बीच खेला गया। पहले हाफ के 30वे मिनट में मेरठ सपोर्टिंग को पेनल्टी मिली, जिसे गोल में बदलकर स्कोर 1- 0 कर दिया। मैच के दूसरे हाफ के 25वे मिनट में एजेक्स के हर्ष ने गोल करके मैच बराबरी पर लाकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। पहले मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी रामदास रहे। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी विष्णु शर्मा रहे। मैच के निर्णायक सुधीर भटनागर व सह निर्णायक गुरदेव सिंह, आशीष रावत, सुधीर भटनागर व आकाश भटनागर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मैच के मैन ऑफ द मैच जेनेक्स एफसी के तुषार रहे तथा दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच मेरठ स्पोर्टिंग के दानिश रहे। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत, अशोक भटनागर, पॉल थॉमस, रामचंद्र, राजेंद्र प्रकाश व अमरनाथ गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आयोजन सचिव हरीश ठाकुर ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता में दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच मेरठ स्पोर्टिंग व स्पार्टन एफसी के बीच दोपहर 12:00 बजे खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच चंदा एफसी व एजेक्स एफसी के बीच दोपहर 1: 30 बजे से खेला जाएगा l



संघ पर लगाया नियमों की अनदेखी का आरोप
मेरठ। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली जेनेक्स फुटबाल क्लब टीम के मैनेजर प्रदीप शर्मा ने रविवार को हुए दूसरे मैच के निर्णय को लेकर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दूसरा मैच मेरठ सपोर्टिंग और एजेक्स के बीच हुआ। आरोप लगाया कि इस मैच का निर्णय पहले से ही तय कर लिया गया था, जिससे जेनेक्स क्लब टूर्नामेंट से बाहर हो सके और ऐसा ही हुआ। उन्होंने जिला फुटबाल संघ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। मैच के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने इसे लेकर हंगामा भी किया और मौके पर ही इसका विरोध भी जताया। वहीं, जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमों के आधार पर ही टीमों ने क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed