फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four teams reached the semi-finals of the sub-junior category

Meerut News: सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची चार टीम

Thu, 01 Jan 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Four teams reached the semi-finals of the sub-junior category
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमफोटो स्त्रोत संवाद
जीटीबी एकेडमी, ऋषभ, आरएसए इलेवन और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए रोमांचक मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी व आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को चार मैच हुए। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, आरसीए इलेवन और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने मैच जीतकर सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसमें भाविक ने 40, ध्रुव ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने दो, फवाद और हसन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी इलेवन की टीम 151 रन पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ ने 12 रन से मैच जीता। टीम की ओर से ईशांत ने 37, अक्ष्य ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने 5, ध्रुव ने 4 विकेट लिए। दूसरे मैच में ऋषभ जूनियर की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इसमें दक्ष ने 47, कुंज ने 42, कबीर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर व सुभान ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें शम्स ने 41, ओम ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव नेतीन, कार्तिक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

तीसरे मैच में जीटीबी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इसमें विराट ने 47, श्रेयांश ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने तीन, केशव व जैद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 171 रन ही बना पाई। इसमें अक्ष ने 45, वंशिका ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, अभय नेतीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में आरसीए इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 155 रन बनाए। इसमें ध्रुव ने 48, सार्थक ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में अद्विक ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई जूनियर की टीम 139 रन ही बना सकी। इसमें अक्षय ने 43, अद्विक ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में ध्रुव ने 4, अर्जुन ने 3 विकेट लिए। आरसीए ने 16 रन से मैच जीता। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed