फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four police officers were sent to the line for negligence in work.

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 21 Jan 2026 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Four police officers were sent to the line for negligence in work.
जानी और पल्लवपुरम थाने पर तैनात चार उपनिरीक्षकों को काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। एसपी देहात अभिजीत कुमार को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

सुभारती चौकी पर तैनात दरोगा मान सिंह पर भी कई गंभीर आरोप थे। एक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दरोगा ने उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय उसके मोबाइल नंबर को ब्लाॅक कर दिया। इनके अलावा पल्लवपुरम थाने पर तैनात दरोगा आलोक को भी लाइन हाजिर किया गया। एसएसपी ने बताया कि दरोगा ने अक्तूबर माह से लंबित विवेचना का निस्तारण नहीं किया। इस कारण लाइन हाजिर कर जांच इंस्पेक्टर को दी है।
विज्ञापन

जानी थाने के हल्का नंबर तीन में तैनात दरोगा मोहन कुमार और आकाश दीक्षित के खिलाफ काफी शिकायतें थीं। इनके खिलाफ हिंदू संगठनों के नेताओं ने गोकशी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने की शिकायत सीओ सरधना से की थी। भाजपा नेता मनिंदरपाल सिंह सहित कई लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से पीड़ितों पर ही दबाव बनाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed