फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four players won medals at the state-level school judo competition.

Meerut News: प्रदेश विद्यालय जूडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

Thu, 24 Sep 2026 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 24 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Four players won medals at the state-level school judo competition.
स्कूल नेशनल प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश के ग्रामीण स्टेडियम में कोच उज्ज्वल चौधरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जूडो खिलाड़ियों ने 70वीं प्रदेश विद्यालय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 21 से 23 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बीपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर एसजीएफआई स्कूल नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
कक्षा 11 के वैभव सैनी ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा आठ के अभिजीत चौधरी ने भी 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में कक्षा नौ की भूमि ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कक्षा नौ की भक्ति ने ओपन वेट कैटेगरी में दमदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक सत्येंद्र फौजी, बीओ गौरव कुमार, स्वाती, रालोद किसान प्रकोष्ठ के हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष संजय पनवाड़ी, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, कपिल कांत, कोच मनीष सिवाच, सतीश आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed