फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four players from Meerut will shine in the Vijay Hazare Trophy

Meerut News: विजय हजारे ट्रॉफी में चमकेंगे मेरठ के चार खिलाड़ी

Sat, 20 Dec 2025 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Four players from Meerut will shine in the Vijay Hazare Trophy
यूपी की टीम में मेरठ के रितुराज शर्मा, समीर रिजवी, विनीत पंवार और प्रियम गर्ग का हुआ चयन
विज्ञापन

24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद से होगा यूपी का पहला मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 50 ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरूआत 24 दिसंबर से हो रही है। टूर्नामेंट को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भी यूपी की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में मेरठ के चार क्रिकेटरों ने जगह बनाई है। इसमें समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, प्रियम गर्ग और विनीत पंवार का चयन हुआ है।

विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे टूर्नामेंट है। यह एक प्रमुख टूर्नामेंट है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजर होती है। उत्तर प्रदेश की टीम का पहला मैच 24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद के साथ होगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी गई है। यूपी की टीम में मेरठ के चार क्रिकेटरों ने जगह बनाई है। इसमें बांय हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा, समीर रिजवी, तेज गेंदबाज विनीत पंवार और बल्लेबाज प्रियम गर्ग को शामिल किया गया है। रितुराज शर्मा की बात करें तो वह यूपी के लिए अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, यहां तक की रणजी में भी खेल चुके हैं। अंडर 23 में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसके चलते उन्हें यह मौका मिला है। वहीं, समीर रिजवी अंडर 23 ए स्टेट ट्रॉफी, अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी आदि में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह मौका मिला है। वहीं तेज गेंदबाज विनीत पंवार शामली के रहने वाले हैं और यहां मेरठ में विक्टोरिया पार्क में अभ्यास करते हैं। पिछले कई वर्षों से वह यूपी के लिए विभिन्न फार्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रियम गर्ग भी रणजी समेत कई श्रंखलाओं में खेल चुके हैं। रितुराज शर्मा के चयन पर यहां मेरठ स्थित करन क्रिकेट एकेडमी में भी खुशी मनाई गई। कोच नदीम ने भी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed