{"_id":"5ff763278ebc3e30b80b30e6","slug":"four-people-injured-in-two-cars-collision-both-cars-fly-mawana-news-mrt5194135161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत में चार लोग घायल, दोनों कारों के परखच्चे उडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत में चार लोग घायल, दोनों कारों के परखच्चे उडे़
विज्ञापन

बहसूमा। रहमापुर गांव के पास बुधवार देर रात दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में आई 20 कार का चालक व उसमें सवार महिला और बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि दूसरी कार का चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात में मेरठ के मोदीपुरम निवासी रचित पुत्र सुखबीर, पत्नी स्वाती, बेटा मानिक व एक अन्य महिला निर्मला रानी पत्नी सतेंद्र आई-20 कार मेें बिजनौर से मोदीपुरम लौट रहे थे। रहमापुर गांव के पास मवाना की ओर से आ रही क्रेटा कार और आई-20 कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आई-20 कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। वहीं, दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
सूचना पर पुलिस ने आई-20 कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालात होने पर सभी घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। जबकि क्रेटा कार चालक अपनी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में ले थाने ला खड़ा कर दिया।