{"_id":"6727f709c9a9ac3cc00f62e4","slug":"four-people-injured-in-fighting-and-stone-pelting-over-trivial-matter-kithor-news-c-43-1-smrt1044-100421-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मामूली बात पर मारपीट-पथराव में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मामूली बात पर मारपीट-पथराव में चार लोग घायल
विज्ञापन
किठौर। कस्बा में रविवार को मामूली बात पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
किठौर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी शुएब पुत्र सलीम ने तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने किराना स्टोर पर बैठा था। कस्बे के ही सलीम पुत्र बशीर अपने भाई नवाब, बेटे शकील व हुमान, भतीजे वसीम व कल्लू के साथ लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे और शुएब व उसके भाइयों खालिद और शाहरुख पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। आरोप है कि दुकान में तोड़फोड़ करते हुए गल्ले से 30 हजार रुपये भी निकाल लिए।
दूसरी ओर, सलीम ने तहरीर में बताया कि उसका भतीजा सुहेल की दुकान पर आटा वापस करने गया था। सुहेल ने इन्कार करते हुए उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि सलीम और उसके बेटे शकील, भतीजे वसीम ने बीचबचाव का प्रयास किया तो सलीम व बाबू पुत्र हकीम, शुएब, खालिद, शाहरुख पुत्र सलीम और सुहेल पुत्र बाबू ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर में धारदार हथियार लगने से शकील गंभीर घायल हो गया। बताया गया कि दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। हालांकि, पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है।