फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people including former head injured in enmity in Dahar

डाहर में रंजिश में पूर्व प्रधान समेत चार लोग घायल

Mon, 09 Aug 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Four people including former head injured in enmity in Dahar
डाहर में रंजिश में पूर्व प्रधान समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। डाहर गांव में रविवार को रंजिश के चलते पूर्व प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। थाने में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
गांव डाहर निवासी पूर्व प्रधान प्रवीण ने बताया कि वह रविवार को स्कूल के पीछे मैदान में पौधरोपण कर रहे थे। गांव के ही दूसरे पक्ष के बादल व उसका छोटा भाई कविराज मौके पर पहुंचे और अपनी जमीन बताकर गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव के लिए आए उसके छोटे भाई नीटू के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। दोनों लोग लहूलुहान होकर वहीं अधमरा होकर गिर गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

कविराज पुत्र स्वर्गीय फेरू सिंह ने तहरीर में बताया कि रंजिश के चलते नीटू पुत्र रमेश, संजीव पुत्र कर्म सिंह, पप्पू पुत्र प्रेम सिंह ने उसके साथ गाली गलौज की। शोर सुनकर बादल व कुणाल को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्रवीन, नीटू, विनोद, संजीव, जीत सिंह, पंकज तथा सतीश आदि ने उनके घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें बादल व कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं सकी थी। संघर्ष के कारण गांव में तनातनी बनी हुई है। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed