फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people, including a woman, were injured after being attacked for protesting against drunken brawls.

Meerut News: शराब पीकर हुड़दंग करने का विरोध करने पर हमला, महिला सहित चार घायल

Sat, 10 Jan 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a woman, were injured after being attacked for protesting against drunken brawls.
संदीप,,, परतापुर के अछरोंडा गांव में शराब पीकर हुडदंग करने का विरोध करने पर धारदार ह​थियार से ह
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा गांव में शुक्रवार रात शराब पीकर हुड़दंग का विरोध करने पर छह युवकों ने फरसे, चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी भूड़बराल भेजा गया। गंभीर स्थिति में महिला सविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अछरोंडा निवासी विकास ने बताया कि पड़ोसी गंगादास के घर उसके बेटा रोहित, मोहित, सागर, चचेरा भाई वरुण और कुणाल शराब पीकर म्यूजिक की तेज आवाज में हुड़दंग कर रहे थे। विकास ने आवाज धीमी करने की बात कही, जिस पर रोहित से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने विकास पर फरसे और चाकू से हमला किया। बीच-बचाव में आई भाभी सविता, भाई ब्रिजेश और भतीजे दिव्यांशु पर भी हमला किया गया। सविता सिर में फरसा लगने से गंभीर रूप से घायल हुई। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

संदीप,,, परतापुर के अछरोंडा गांव में शराब पीकर हुडदंग करने का विरोध करने पर धारदार हथियार से ह

संदीप,,, परतापुर के अछरोंडा गांव में शराब पीकर हुडदंग करने का विरोध करने पर धारदार हथियार से ह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed