{"_id":"60a181bb8ebc3e83fa54a72c","slug":"four-new-patients-of-black-fungus-were-found-one-died-15-people-died-on-sunday-from-corona-city-news-mrt5386295164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले, एक की मौत, कोरोना से रविवार को 15 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले, एक की मौत, कोरोना से रविवार को 15 लोगों की मौत
विज्ञापन

मेरठ। ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को मेरठ के अस्पतालों में चार नए मामले सामने आए हैं। ब्लैक फंगस के एक मरीज की मेडिकल में मौत हो गई है। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 20 हो गई है। रविवार को कोरोना जांच में 690 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें निजी अस्पतालों में तीन और मेडिकल में 12 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में आठ मेरठ और चार दूसरे जिलों के हैं।
मेरठ के अस्पतालों में शनिवार रात तक ब्लैक फंगस के 16 मरीज आ चुके थे। रविवार को चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन निजी अस्पतालों और एक मेडिकल में मिला है। मेडिकल में भर्ती ब्लैक फंगस के जानी निवासी 48 वर्षीय एक मरीज की रविवार को मौत हो गई। जिस तरह से ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, उससे स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है।
वहीं, मेरठ में रविवार को रविवार को 7143 लोगों की जांच की गई, जिसमें 690 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। 1330 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें अस्पताल और होम आइसोलेशन वाले मरीज शामिल हैं। वहीं, रविवार को राजकीय हाई स्कूल कुढला के प्रधानाचार्य सोनू का देहांत हो गया। शिक्षकों ने उनकी मौत पर दुख प्रकट किया है। वहीं, सत्यम सिनेमा के मालिक बिजेंद्र अग्रवाल उर्फ पप्पू बिल्डर की भी रविवार को कोरोना से दिल्ली में मौत हो गई।