फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four miscreants including Monu Hydil were interrogated on remand.

Meerut News: मोनू हाइडिल समेत चार बदमाशों से रिमांड लाकर की पूछताछ

Thu, 05 Dec 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants including Monu Hydil were interrogated on remand.
शास्त्रीनगर में फायरिंग के बाद आरोपी ने कोर्ट में किया था आत्मसमर्पण
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर तमंचे और धारदार हथियार किए बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर में घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में जेल में बंद नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल समेत चार बदमाशों को पुलिस ने रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर तमंचा, धारदार हथियार और डंडे बरामद किए। इसके बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-एक निवासी सतेंद्र व शैलेंद्र में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शैलेंद्र अपनी बहन सीमा, शैलेश, मां फूलवती, रितू, जनकराज गर्ग और अक्षय समेत करीब 15 लोगों के साथ सतेंद्र के मकान पर पहुंचा था। जहां पर सतेंद्र के मकान में घुसकर कार में तोड़फोड़ और गमले तोड़ दिए थे। यहां छह राउंड फायरिंग भी की थी। इसमें गोली लगने से सतेंद्र और ईंट लगने से उनके बेटे नकुल व विवेक चौधरी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश टिल्लू पंडित को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि उसकी कोर्ट से जमानत हो गई थी। नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल निवासी ई ब्लाक शास्त्रीनगर ने कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसको जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सिद्धार्थ नगर निवासी रोकी उर्फ जॉन, राजनगर कालोनी मेडिकल निवासी विश्वास त्यागी और पसवाडा किला परीक्षितगढ़ निवासी विशाल भी जेल में बंद है। नौचंदी पुलिस ने चारों को रिमांड पर लिया। नितिन कौशिक से एक तमंचा और अन्य आरोपियों से तीन डंडे बरामद किए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article