{"_id":"6a3ecce920c2381fc80a4ca7","slug":"four-miscreants-from-the-golu-kalu-gang-have-been-externed-from-the-district-following-a-comment-war-on-instagram-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1229146-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंस्टाग्राम पर कमेंट वार के बाद गोलू-कालू गैंग के चार बदमाश जिले से बाहर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंस्टाग्राम पर कमेंट वार के बाद गोलू-कालू गैंग के चार बदमाश जिले से बाहर भेजे
विज्ञापन
हक्का डेरियो-सिद्धार्थ कसाना के विनीत भडौली को जेल में पीटने की पोस्ट हुई थी वायरल
मेरठ जेल से गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर और मुजफ्फरनगर कारागार किया स्थानांतरण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गोलू और कालू गैंग के सोशल मीडिया पर कमेंट वार के बाद जेल प्रशासन ने गिरोह के चार सदस्यों को जिले से बाहर भेज दिया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने गिरोह के गोलू सकौती और कालू रामनगर गैंग के विनीत गुर्जर भडौली, हर्ष, सिद्धार्थ कसाना और इरशाद को दूसरे जनपदों की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। ये कार्रवाई विनीत भडौली को जेल में पीटने की इंस्टाग्राम के स्टेटस लगाने के बाद गई है।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के कालू और मवाना के सकौती गांव निवासी गोलू गिरोह में लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। दोनों गिरोह के सदस्य कई बार आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं। दोनों गिरोह के सदस्य वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही वीडियो वायरल कर दबदबा कायम रखने की कोशिश करते रहे हैं। दोनों गिरोह के कई सदस्य जेल में बंद हैं। आरोपियों के पेशी पर आने के दौरान भी अन्य सदस्य वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं।
जेल अधीक्षक ने बताया कि विनीत गुर्जर भडौली को गाजियाबाद, सिद्धार्थ कसाना को बिजनौर, हर्ष को मुजफ्फरनगर और इरशाद को बागपत जेल भेज दिया गया है। गिरोह के सरगना कालू चित्रकूट और गोलू उत्तराखंड की जेल में बंद है। कालू को मेरठ जेल से एक साल पहले स्थानांतरित किया गया था। गोलू हत्या के मामले में देहरादून जेल में बंद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ताजा खबर मेरठ जेल से आई...लगाया था स्टेटस
13 जून को कालू गिरोह के सदस्य ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर लिखा था कि आज की ताजा खबर मेरठ जेल से आई है...। हक्का डेरियो और सिद्धार्थ कसाना ने विनीत भडौली का इलाज कर दिया। इस तरह की कई पोस्ट वायरल हुईं थीं। शनिवार को हक्का गुर्जर डेरियो नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टेटस लगाए गए। दूसरे स्टेटस पर लिखा कि हक्का डेरियो और सिद्धार्थ कसाना ने विनीत भडौली को जेल में खूब पीटा। दूसरे गैंग ने जवाब देते हुए लिखा कि झूठी पोस्ट से क्या होता है, दम है तो सच में कुछ करके दिखाओ। पुलिस और जेल प्रशासन ने जेल में किसी मारपीट की घटना से इन्कार किया था।
-- -- --
गोलू और कालू गिरोह के दो-दो सदस्यों को दूसरे जनपद की जेलों में स्थानांतरण कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद जांच की गई। इसकी रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजी गई थी। इसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
डॉ. वीरेश राज शर्मा, जेल अधीक्षक
-- -- -
सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करने वालों की निगरानी की जा रही है। इनकी पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। ऐसे गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी