{"_id":"63374ceacc65123d40030d63","slug":"four-injured-in-a-fight-with-a-salesman-for-protesting-against-asking-for-free-liquor-mawana-news-mrt607653583","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री शराब मांगने के विरोध पर सेल्समैन से मारपीट में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री शराब मांगने के विरोध पर सेल्समैन से मारपीट में चार घायल
विज्ञापन

फलावदा। गांव गडीना में देसी शराब के ठेके पर फ्री शराब नहीं देने पर सेल्समैन व ग्रामीणों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
गांव गडीना में देसी शराब ठेके के सेल्समैन राजेंद्र पुत्र गंगा सहाय ने बताया कि वह शराब की बिक्री कर रहा था, तभी गांव के सुंदर आदि आए और फ्री में शराब मांगने लगे। शराब देने से मना किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने फोन कर गांव से भाई जयकिशन को बुलाया। आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। थाने में तहरीर दी गई है।
वहीं, दूसरे पक्ष से सुरेंद्र व धर्मेंद्र भी घायल हुए हैं। इस मामले में सुरेंद्र की ओर से भी चार लोगों को नामजद करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने सभी घायलों को मवाना सीएचसी में भेजा।
विज्ञापन
एक माह पूर्व ठेका बंद कराने को लेकर महिलाओं ने आगजनी व लूटपाट करते हुए ठेके में आग लगा दी थी। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज है। ठेकेदार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की, इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।