Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four injured after being beaten inside their home for objecting to the bursting of firecrackers

Meerut News: पटाखों चलाने के विरोध पर घर में घुसकर पीटा, चार घायल

Wed, 11 Nov 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Four injured after being beaten inside their home for objecting to the bursting of firecrackers
- गांव मेघराजपुर का मामला, पथराव व लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मेघराजपुर में एक परिवार को पटाखे चलाने का विरोध करना भारी पड़ गया। हमलावरों ने परिवार के लोगों पर घर में घुसकर हमला कर दिया और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। इसमें चार लोग घायल हो गए। थाना मुंडाली पुलिस और पीआरवी 112 मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल भिजवाया। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गांव मेघराजपुर निवासी दिनेश सैनी पुत्र रामचंद्र सैनी ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी मां बीमार चल रही है। पड़ोस में रहने वाले राजेश, अजय व दीपक दिवाली से भारी भरकम पटाखे चला रहे थे। जिसकी वजह से उसकी मां को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। वृद्ध व बीमार होने की वजह से पटाखों से उसकी जान पर बन आई। उनकी तबीयत और खराब हो गई।
विज्ञापन

दिनेश ने पटाखे फोड़ने का विरोध किया तो आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों व महिलाओं पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पथराव भी किया। हमले में परिवार के दिनेश, उसकी भतीजी रजनी, पवन व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर सीओ किठौर व थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्वजीत राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पक्ष के राजेश, अजय, दीपक, आशीष, दीपांशु, आदित्य, कोमल और मिलन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed